पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी है अब तो इनकी टाइमिंग सेट करें

ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी है अब तो इनकी टाइमिंग सेट करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटरगेजट्रेनों की स्पीड 30 से बढ़ाकर 40 कर दी है। इसके बाद भी स्टेशन पर टाइमिंग सेट नहीं हो पा रही है। आप लोग टाइमिंग पर ध्यान दें, ताकि यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें।

नांदेड़ मंडल के चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर जेएन झा ने रविवार सुबह यह बात मीटरगेज स्टेशन प्रबंधक से कही। वे पहली बार मीटरगेज स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सिकंदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस में अटैच विशेष यान से सीओएम सुबह 9.30 बजे खंडवा आए। अफसर के निरीक्षण को लेकर कर्मचारी पूरे समय प्लेटफार्म चकाचक करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रजिस्टर ट्रेनों के आवागमन को लेकर अफसरों से पूछताछ की। सीओएम ने ब्रॉडगेज स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा, परिवहन निरीक्षक सुनील गुप्ता, पूर्व स्टेशन प्रबंधक एनके दवे से अन्य रेल मंडलों के संबंध में जानकारी जुटाई। उनके साथ ट्रैक स्पेशल कैरैज में उनके साथ सीनियर डीओएम विक्रमादित्य और वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक भी थे।

मीटरगेज स्टेशन कार्यालय में अफसरों से पूछताछ करते नांदेड़ मंडल के सीओएम जेएन झा।

लौटकर देखेंगे मीटरगेज ट्रैक

खंडवासे सुबह 10.30 बजे सीओएम जेएन झा प|ी कार से उज्जैन रवाना हुए। वे यहां महाकाल के दर्शन कर ओंकारेश्वर आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे सुबह ज्योतिर्लिंग के दर्शनकर खंडवा आएंगे। यहां आकर वे मीटरगेज ट्रैक स्पीड मेंटेनेंस पर अफसरों से चर्चा करेंगे।