पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटकर व्यापारियों से वसूल रहे सात फीसदी कमीशन, महंगी हुई सब्जियां

फुटकर व्यापारियों से वसूल रहे सात फीसदी कमीशन, महंगी हुई सब्जियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जीमंडी में किसानों से आढ़त वसूली बंद हो गई। अब आढ़तिए 7 फीसदी कमीशन लेकर फुटकर व्यापारियों को सब्जी बेच रहे हैं। जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। कमीशन कटने पर फुटकर व्यापारी शहरवासियाें को दो से तीन गुना दामों में सब्जियां बेच रहे हैं।

पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में किसान अपनी सब्जी बगैर आढ़त दिए लाइसेंसी व्यापारियों को बेच रहे हैं। यह व्यापारी फुटकर व्यापारियों को 7 फीसदी कमीशन पर सब्जियां बेच रहे हैं। अब फुटकर व्यापारी कमीशन की यह राशि सब्जियों के दाम बढ़ाकर महंगी सब्जियां बेचकर उपभोक्ताओं से वसूल रहे हैं। इससे 20 रुपए किलो बिकने वाली सब्जी के दाम 40 से 60 रुपए हो गए।

अब फुटकर व्यापारियों से कमीशन लिया जा रहा है।

नोट - दामरुपए प्रति किलो

इतनी महंगी हो गई सब्जियां

सब्जी दाम पहले दाम अब

आलू 2530

भिंडी3040

गिलकी2040

बरबट्टी2040

कद्दू1020

गोभी2040

3 फीसदी तक लिया जाए कमीशन

^हमने मंडी में किसानों से आढ़त वसूली बंद करा दी। आढ़तिए फुटकर व्यापारियों से कमीशन ले रहे हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते। मंडी के बाद बाजार में सब्जियां महंगी बिके या सस्ती, हमें उससे मतलब नहीं है।^ -आनंदमोहे, अध्यक्ष,मंडी समिति

बुधवारा बाजार सब्जी मंडी के व्यापारी विश्वंभर महाजन, अरमान हुसैन, अर्जुन पाटीदार सहित अन्य व्यापारियों ने 7 प्रतिशत आढ़त काटे जाने का विरोध किया है। वे 3 प्रतिशत तक कमीशन देने को तैयार हैं। व्यापारियों के मुताबिक उन्हें 7 प्रतिशत कमीशन, 2 प्रतिशत मंडी टैक्स भाड़ा सहित 20 प्रतिशत राशि खर्च करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में उन्होंने सब्जियों के दाम दो से तीन गुना बढ़ा दिए हैं।