- Hindi News
- इंदौर के बदमाशों ने 5 लाख की सुपारी पर की थी खंडवा के किसान की हत्या
इंदौर के बदमाशों ने 5 लाख की सुपारी पर की थी खंडवा के किसान की हत्या
इंदौर के बदमाशों ने 5 लाख की सुपारी पर की थी खंडवा के किसान की हत्या
भास्कर संवाददाता| इंदौर/ सनावद
जमीनविवाद में सनावद के पास हुई एक किसान की नृशंस हत्या के दो आरोपियों को इंदौर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि इन दोनों ने 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की थी। बदमाशों को सनावद पुलिस कौ सौंप दिया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
9 सितंबर को सनावद के पास जूना पानी इलाके में पत्थर से सिर कुचली लाश मिली थी। सनावद पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का निकला। उसकी शिनाख्त धनगांव (खंडवा जिला) निवासी मुन्नालाल पिता रूगिया बंजारा के रूप में हुई थी। पूछताछ में सनावद पुलिस को उसके परिजन ने बताया मुन्नालाल प्रॉपर्टी का भी काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह एक बड़े सौदे के लिए इंदौर गया था। इस बिंदु में इंदौर के मालवा मिल इलाके के राकेश नामक युवक की जानकारी पुलिस को मिली थी। राकेश तो पुलिस को नहीं मिला लेकिन इस मामले में सनावद का अर्जुन पुलिस के हाथ गया। उससे भी सुपारी देकर हत्या करने का पता चला।
^मुन्नालालबंजारा की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद पता चला। कुछ संदिग्धों को हमने पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले में इनवेस्टिगेशन जारी है। इंदौर के भी कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। शीघ्र ही मामले में खुलासा करेंगे। -आरसी. पाठक, एसडीओपी(बड़वाह)