खंडवा। मंत्री विजय शाह ने रविवार को एक विकलांग युवक की सहायता की। जिला भाजपा की बैठक से लौट रहे मंत्री शाह को कलेक्टोरेट के पास एक विकलांग युवक दिखा। मंत्री शाह ने गाड़ी रुकवाकर युवक से पूछताछ की। मंदबुद्धि युवक को मंत्री शाह अपने साथ सर्किट हाउस ले आए। बातचीत में युवक ने अपना नाम रामचंद्र पिता राजू निवासी चंपातालाब बताया। मंत्री शाह ने कार्यकर्ताओं को भेज युवक की मां को बुलाया।
रामचंद्र की मां रेखाबाई ने बताया चार महीने पहले भगवानपुरा में पति की हत्या हो गई। घरों में बर्तन-पोंछा कर चार बच्चों का परिवार पाल रही हूं। महिला की बात सुन मंत्री शाह ने खाद्य अधिकारी को कार्ड बनाने के साथ खुद के पास से आर्थिक मदद की। मंत्री शाह ने युवक काे सर्किट हाउस में नाश्ता कराया। उन्होंने युवक को नए कपड़े दिलाने के साथ ही कटिंग भी कराई। युवक को शासन की ओर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वान दिया।
(विकलांग युवक को कपड़े देते मंत्री विजय शाह।)