शहर का ट्रैफिक नहीं संभाल पा रहे अफसर
शहरकी यातायात व्यवस्था संभालने में अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। हाट बाजार के दिन रविवार को यातायात व्यवस्था और भी बिगड़ी हुई नजर आई।
नगर निगम के सामने आम आदमी पार्टी की रैली को लेकर जुटे कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां अजाक डीएसपी, कोतवाली के दो और मोघट के एक सबइंस्पेक्टर रैली की शुरुआत में अपने-अपने वाहनों में बैठे रहे। इधर, निगम चौराहे से गुजरने वाले रेंगते रहे। यहीं हाल रैली के दौरान भी देखने को मिला। एसपी मनोज शर्मा के मुताबिक स्टाफ कम होने से ऐसी स्थिति बनी। वीआईपी ड्यूटी समेत अन्य काम होने से ऐसी स्थिति बनी। ट्रैफिक सुधार में आमजन काे भी सहयोग करना होगा।
रैली के कारण एसएन कॉलेज के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई।