पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के हज यात्रियों की पहली उड़ान 22 से, अंतिम उड़ान 28 को

जिले के हज यात्रियों की पहली उड़ान 22 से, अंतिम उड़ान 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के हज यात्रियों की पहली उड़ान 22 से, अंतिम उड़ान 28 को

खंडवा। पवित्रहज यात्रा पर जाने वाले जिले के हज यात्री 22 सितंबर को शाम 6 बजे इंदौर से जेद्दा सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। हज पर जाने वाले लोग अपने रिश्तेदार-दोस्तों से मिलकर माफी-तलाफी कर रहे हैं। 22 सितंबर को इंदौर से जाने वाले हाजियों का पहला जत्था यहां से 20 सितंबर को निकलेगा। इस साल दो जोड़े ऐसे जा रहे हैं जिनमें दंपति की उम्र 70 साल से ज्यादा है। रिटायर्ड प्रोफेसर इतिहासकार सैयद सफदर रजा खंडवी (75) अपनी प|ी नजमा बी (72) के साथ जा रहे हंै। मुजफ्फर अली (76) प|ी बेगम बी (71) का भी जाना तय है। हज वेलफेयर सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष मुकित खान ने बताया जिले के 5 हज यात्रियों का हज यात्रा पर जाना इस बार कन्फर्म हो गया था। ये लोग चार साल से लगातार प्रयास कर रहे थे। लेकिन अचानक ही निरस्त हो गया। जिले के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 22 सितंबर, दूसरी 24, तीसरी 25, चौथी 26 अंतिम फ्लाइट 28 सितंबर को रवाना होगी। प्रत्येक फ्लाइट में 20 से 28 हज यात्री जिले के रहेंगे।