- Hindi News
- मां से नाराज होकर बैठ गया था ट्रेन में, चाइल्ड लाइन ने मिलवाया
मां से नाराज होकर बैठ गया था ट्रेन में, चाइल्ड लाइन ने मिलवाया
मांकी डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने घर ही छोड़ दिया। गुस्से में आकर घर से निकले किशोर मेहत्तर पिता नानहीराम (16) निवासी जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) घर से भागकर सीधे ट्रेन में बैठ गया। वह ट्रेन से इटारसी होते हुए गुरुवार को खंडवा गया। तीन पुलिया पर उतरने के बाद किशोर ने रायगढ़ जाने का रास्ता पूछा किसी ने कहा सीधे चला जाना। किशोर ने ऐसा ही किया और वह आशापुर तक 45 किमी तक पैदल चला गया। यहां पर पुलिस चौकी के पास जवानों को देख किशोर ने बताया कि उसे रायगढ़ जाना है।
किशोर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस जवान समझ गए कि किशोर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया। चाइल्ड लाइन को-आर्डीनेटर कीर्ति तामगाडगे ने बताया रविवार को मेहत्तर की मां घासरीन बाई और मामा आए। कागजी खानापूर्ति के बाद परिजन को सौंप दिया।
मेहत्तरा को देखते ही उसकी मां ने गले लगा दिया और रो पड़ी।