पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वादा कर भूले विधायक, आदर्शनगर में पांच दिन बाद भी नहीं बिछी मुरम

वादा कर भूले विधायक, आदर्शनगर में पांच दिन बाद भी नहीं बिछी मुरम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्ताहभरपहले हुई तेज बारिश को आदर्शनगर के रहवासी तो नहीं भूल पाए लेकिन पांच दिन पहले क्षेत्र का दौरा कर लौटे विधायक क्षेत्रवासियों से किया वादा भी भूल गए। विधायक देवेंद्र वर्मा ने क्षेत्र में दो दिन में मुरम डलवाने और प्रकाश व्यवस्था के लिए हैलोजन लगवाने का वादा किया था। रात में क्षेत्रवासी बड़े-बड़े गड्ढों में गिर रहे हैं। क्षेत्र में कीचड़ की समस्या जस की तस बनी हुई है।

7 सितंबर की रात तेज बारिश के चलते भंडारिया रोड के आसपास बसे आदर्शनगर चंपातालाब क्षेत्र में पानी रहवासियों के घरों में घुस गया था। इस दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत भी हो गई थी। घटना के तीसरे दिन क्षेत्रवासियों ने पार्षद को घेरने के बाद पुलिया पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। घटना के चौथे दिन विधायक देवेंद्र वर्मा गमगीन परिवार से मिले थे और क्षेत्र में मुरम डलवाने का वादा किया था।

^मैंने क्षेत्रवासियों से वादा नहीं किया था। समस्या देखकर पीडब्ल्यूडी निगम के अधिकारियों को मुरम डलवाने को कहा था। बारिश रूकने के बाद सड़क गड्ढे भरने का काम शुरू किया जाएगा। क्षेत्र में एक पोल लगवाएंगे। देवेंद्रवर्मा, विधायक,खंडवा

चंदा कर जुटा रहे थे राशि

क्षेत्रवासीदिनेश जगताप ने बताया विधायक के वादे के पहले क्षेत्रवासी मुरम के लिए चंदा कर रहे थे। चंदे में कुछ राशि एकत्र भी हुई थी जो लोगों को वापस लौटा दी। अब फिर से क्षेत्रवासियों से चंदा लेना होगा।

आर्दश नगर में गड्‌ढों में मुरम भरने के कारण फजीहत हो रही है।