पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा | शनिवाररात हरसूद रोड पर आबकारी टीम ने एक

खंडवा | शनिवाररात हरसूद रोड पर आबकारी टीम ने एक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | शनिवाररात हरसूद रोड पर आबकारी टीम ने एक कार का डेढ़ किमी तक पीछा किया। इस दौरान वह पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार दो युवक मौके से भाग गए। पेड़ से टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार रात 8 बजे आबकारी को सूचना मिली की हरसूद रोड पर एक इंडिका कार एमपी 12 सीए 0671 में दो युवक खालवा से चैनपुर होते हुए पटाजन की ओर जा रहे हैं। कार में अवैध देशी शराब है। जानकारी मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश रणदा, उपनिरीक्षक सीएस मीणा, राजेंद्र चौहान, आरक्षक श्यामलाल भावसार, प्रेमलाल गठिया, नगर सैनिक संतोष सुधीर हरसूद रोड पर पटाजन फाटे के पास बैठ गए। संदिग्ध कार को देख टीम ने पीछा किया। डेढ़ किमी दूरी पर दुर्घटना के बाद कार रुक गई। आबकारी टीम ने कार से 18 पेटी अवैध शराब कीमत 40 हजार रुपए जब्त कर कार को भी राजसात कर लिया। कार मालिक को सूचना दी है।

शराब ले जा रही कार का आबकारी टीम ने पीछा किया, पेड़ से टकराई