पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को जवान ने पकड़ा

महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को जवान ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलायात्री का पर्स छीनकर भाग रहे एक बदमाश को आरपीएफ जवान ने धर-दबोचा। जेसीआई के पदाधिकारियों की मदद से बदमाश को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। महिला के पर्स में नकदी, जेवर और मोबाइल रखा था।

जीआरपी की क्यूआरटी टीम बुरहानपुर से ट्रेन में सवार हुई और पीडि़ता की शिकायत दर्ज की। घटना रविवार शाम 5 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 की है। जेसीआई के मंगलेश शर्मा ने बताया कि गायिका रैना लहरी को पठानकोट एक्सप्रेस में बैठाने के लिए स्टेशन गए थे। उनका रिजर्वेशन ट्रेन के बी-2 कोच में था। इसी दौरान बी-3 कोच में सवार एक महिला यात्री चिल्लाते हुए दिखाई दी। एक युवक भागते हुए आया और चलती ट्रेन से कूद पड़ा। प्लेटफार्म पर हमारे साथ खड़े विशाल अग्रवाल को धक्का देकर भागने लगा। तब तक ट्रेन जा चुकी थी। बदमाश के पीछे स्थानीय मनोज यादव हमारे साथ दौड़ पड़े। इसी दौरान आरपीएफ जवान अफसार पठान ने पटरियों के बीच दौड़कर बदमाश को तीन पुलिया पर पकड़ लिया। यहां से उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पंचनामा बनाने के बाद हम लोग वहां से घर लौट गए। ट्रेन में गायिका रैना लहरी की मदद से पीडि़ता के पति अरुण पाठक से मोबाइल पर बात की। उन्हें जीआरपी टीआई जितेंद्र शिंदे का नंबर दिया। पर्स सुरक्षित रखा होने की बात कही।

औरभी खुलासे होंगे

^आरोपीसे पूछताछ कर रहे हैं। बदमाश से अन्य वारदात के खुलासा होने की उम्मीद है। सोमवार को खुलासा करेंगे। जितेंद्रशिंदे, टीआईजीआरपी