शिव चंद्रायण झोनल सेकेट्री बने
शिव चंद्रायण झोनल सेकेट्री बने
खंडवा। अखिलभारतीय वन शहीद दिवस पर गुरुवार को बैंगलूरु में शहीद स्मारक पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। राज्यमंत्री वन विभाग के अफसरों ने परेड की सलामी ली। विभिन्न राज्यों में शहीद हुए वनाधिकारी, कर्मचारियों को सलामी देकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम बैंगलूरु के आरण्य भवन में वन राज्यमंत्री (कर्नाटक)के मुख्य अतिथ्य एवं वन सचिव प्रधान वन संरक्षक की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान वन राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में शहीदों के त्याग को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम मेंें 25 राज्यों के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें मप्र से प्रांताध्यक्ष संजय पांडेय ने भाग लिया। शहीद दिवस के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्यों के सम्मेलन को वन राज्य मंत्री कर्नाटक ने संबोधित किया। राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री का निर्वाचन किया। इसमें निर्वाचन मंडल का गठन किया। मप्र से निर्वाचन मंडल में प्रांताध्यक्ष संजय पांडेय को सदस्य के रूप में शामिल किया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजयसिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कमलसिंह हरियाणा को राष्ट्रीय महामंत्री एवं मप्र से नरेंद्र मिश्रा मंडला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शिव चंद्रायण को राष्ट्रीय झोनल सेक्रेट्री निर्वाचित घोषित किया।
शिवचंद्रायण