वैभव अपहरण मामले में पेशी
वैभव अपहरण मामले में पेशी
खंडवा | फोर्समोटर के इंजीनियर वैभव शर्मा अपहरण मामले में बुधवार को आरोपियों को नागपुर जेल से जिला न्यायालय में पेश किया। इस दौरान गवाहों के बयान हुए। महाराष्ट्र पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को लेकर खंडवा पहुंची।
प्रकरणखात्मे की मांग
खंडवा | कांग्रेसनेता प्रमोद जैन पर कोतवाली में दर्ज हुए प्रकरण के खात्मे की मांग को लेकर सदभावना मंच के सदस्यों ने आईजी, एसपी से प्रकरण खात्मे की मांग की है।
सर्पदंशसे युवती की मौत
खंडवा | मोघटथाना क्षेत्र के सिरपुर में बुधवार रात विमला पिता श्रीराम 18 को घर में काम करते समय सांप ने डंस लिया। युवती को रात 10 बजे गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।