- Hindi News
- तीन पुलिया की सफाई नहीं हुई आयुक्त के आदेश भी बेअसर
तीन पुलिया की सफाई नहीं हुई आयुक्त के आदेश भी बेअसर
ऑटो में भर रहा पानी, बच्चे उठा रहे जोखिम
तीन पुलिया में एक फीट पानी भरा हुआ है। यहां से ऑटो रिक्शा निकलने पर पानी ऑटो में भर जाता है। वहीं बाइक का आधा पहिया डूब जाता है। सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों को है।
भास्कर संवाददाता | खंडवा
पंद्रहदिन से आधे शहर के लोग तीन पुलिया में बह रहे गंदे पानी से परेशान है। दो पहिया वाहन चालक इसमें गिर रहे हैं। नगर निगम आयुक्त एस आर सोलंकी पुलिया का निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी हेमंत दुबे सहित अन्य कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश भी दिए। इसके बावजूद कर्मचारी अपने अफसर का आदेश नहीं मान रहे हैं।
कर्मचारियों की व्यस्तता पदमकुंड की सफाई में बताई जा रही है। वास्तव में पदमकुंड की सफाई में पांच-सात कर्मचारी ही जुटे हुए हैं। निगम की गैंग में 30 कर्मचारी है। एक जेसीबी, स्कीड रोलर मशीन के साथ ही डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हैं। नाले की सफाई के लिए जेसीबी और स्कीड रोलर मशीन का उपयोग करना होगा। आधा शहर परेशान हो रहा है। बावजूद निराकरण नहीं हो रहा है। इसी मार्ग से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रशासन के कई अफसर भी आवागमन करते हैं लेकिन किसी का ध्यान इस मामूली समस्या के निराकरण पर नहीं गया।
जल्दकराएंगे सफाई
^कर्मचारियोंको सफाई करने के आदेश दिए हैं। मेरे आदेश का पालन वे कर रहे है। पदमकुंड की सफाई भी की जा रही है। पुलिया में जबरदस्त पानी है। इस कारण सफाई नहीं हो पा रही है। जल्द ही यह काम भी करवाएंगे।^ एसआरसोलंकी, निगमआयुक्त