- Hindi News
- तीर्थ दर्शन यात्रा का प्रचार प्रसार गांव में हो वर्मा
तीर्थ दर्शन यात्रा का प्रचार प्रसार गांव में हो- वर्मा
खंडवा | विधायकदेवेंद्र वर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का प्रचार गांवों में कराने को कहा है। उन्होंने लिखा कि जब भी यात्रा की तारीख घोषित हो तो उसे गांव गांव तक बताया जाए। बुजुर्ग तीर्थ यात्री इसका लाभ ले सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन फार्म के स्थान तारीख के अभाव में ग्रामीण इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस योजना के फार्म ग्रामीण स्तर पर यदि प्राप्त हो जाएंगे तो इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों को भी प्राप्त हो सकेगा। यात्री एक से ज्यादा बार यात्रा पर जा रहे हैं। आयकर भरने वाले लोग भी जा रहे हैं। इन्हें रोका जाए।