पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के आरोपी पिता एक दिन के रिमांड पर

दुष्कर्म के आरोपी पिता एक दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | दुष्कर्मके आरोपी पिता को कोतवाली पुलिस डेढ़ साल बाद उज्जैन जेल से गिरफ्तार कर खंडवा लाई। आरोपी अपनी ही 19 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। आरोपी पर कोतवाली में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया था। एसआई टीकाराम कुर्मी ने बताया आरोपी फरार चल रहा था इस दौरान सूचना मिली की आरोपी एक मामले में उज्जैन जेल में बंद है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने एक दिन के रिमांड पर सौंपा है।

आरोपीको पूछताछ के बाद छोड़ा

खंडवा | चिड़ियामैदान क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे किराएदार महेंद्र उर्फ लाला के खिलाफ उसके मकान मालिक की लड़की ने मंगलवार रात दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप कराया। बुधवार दोपहर आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को छोड़ दिया है। एसआई टीआर कुर्मी ने बताया मामले की जांच कर रहे है।

कर्जके कारण दी जान

खंडवा | खानशाहवलीक्षेत्र में मंगलवार सुबह घर में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर कैरोसिन फैलने से मौत होना बताया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार महिला जायदा पति अकरम पर कर्ज ज्यादा हो गया था। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी इसी के चलते उसने आत्महत्या की।