- Hindi News
- आज मंत्री कर सकते हैं शहर विकास की समीक्षा
आज मंत्री कर सकते हैं शहर विकास की समीक्षा
खंडवा|निगम चुनावको लेकर मंत्री के साथ ही नेताओं को चिंता सताने लगी है। आचार संहिता लगने से पहले भाजपा नेता ऐसे काम जो चल रहे हैं। उन्हें जल्दी से पूरा करवाने और अपनी उपलब्धि बताने के लिए प्रयासरत हैं। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर संभवत: मंत्री विजय शाह गुरुवार को निगम द्वारा कराए कामों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक रात 8 बजे महापौर निवास या रेस्ट हाउस में होना प्रस्तावित है। बैठक में विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर भावना शाह के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी और एमआईसी सदस्यों के साथ ही भाजपा पार्षदों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बैठक को लेकर निगम अफसरों ने विभागवार जानकारी तैयारी कर ली है।