पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषणापत्र गलत भरने पर दिखाया था महिला को मृत

घोषणापत्र गलत भरने पर दिखाया था महिला को मृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| जातिप्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने और बनने का कारण मौत बताने की शिकायत की जांच पूरी हो गई है। लोक सेवा प्रबंधक ने 22 घंटे में ही परिणाम दे दिए। सारे दस्तावेज निकालकर परीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श करके रिपोर्ट कलेक्टर को दे दी है। अफसरों से के मुताबिक बमनगांव भीला निवासी सुमनबाई पति छज्जू मोहे ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिए घोषणापत्र को गलत भरा था। इसमें आयु के कालम में मौत लिख दिया था। यह घोषणापत्र एसडीएम के कर्मचारियों ने देखा तो चौंक गए। उन्होंने मृत व्यक्ति का जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने का कारण लिखकर लौटा दिया। इस कारण उसका जाति प्रमाणपत्र नहीं बन सका।