- Hindi News
- भगवान याद नहीं आता इसलिए मिलता है दुख संत गिरिराज
भगवान याद नहीं आता इसलिए मिलता है दुख -संत गिरिराज
कथा के दौरान संत गिरिराज शास्त्री ने नरसिंह अवतार की कथा सुनाई।
{भागवत कथा में बताए दुख के तीन कारण
भास्करसंवाददाता|खंडवा
भगवानको लोग विपत्ति में याद करते हैं। उनकी शरण में जाते हैं। यदि हमेशा भगवान की शरण में रहे। उन्हें याद करें तो दुख आएगा ही नहीं। दुख के तीन कारण है। अहंकार, लोभ और वासना। वासना से मतलब इच्छा है। जितनी इच्छा बढ़ेगी उतना दुख मिलेगा। बुधवार दोपहर पुरानी अनाज मंडी परिसर में भागवत कथा में यह विचार राष्ट्रीय संत गिरिराज शास्त्री ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा भगवान याद नहीं आता इसीलिए दुख मिलता है। लोगों से किसी तरह की अपेक्षा नहीं करना चाहिए। अपेक्षा करनी ही है तो भगवान से करें। उसे याद करें बिना मांगे सबकुछ मिल जाएगा। कथा के दौरान श्री शास्त्री ने नरसिंह अवतार की कथा भी सुनाई। कथा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। परिसर भक्तों से भर गया। संगीतमय कथा 23 सितंबर तक चलेगी।