लिपिकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
18 सितंबर- कालीपट्टी बांधकर काम, दोपहर में नारेबाजी
10अक्टूबर-कलेक्टोरेट कार्यालयपर प्रदर्शन
22अक्टूबर-कलेक्टोरेट कार्यालयपर एक दिन का धरना
12नवंबर- भोपालमें प्रदेश स्तर की रैली, प्रदर्शन धरना
26नवंबर-एक दिनका सामूहिक अवकाश
आगे ऐसे चलेगा आंदोलन
यह हैं प्रमुख मांगे
{छठवें वेतनमान के तहत एक वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए।
{ प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को 2011 के जनगणना के आधार पर केंद्र के समान मकान भाड़ा भत्ता दिया जाए।
{ पेंशन गणना में अर्ध वार्षिकी आयु 33 के स्थान पर 25 वर्ष की जाए।
{ लिपिकों के वेतनमान की विसंगतियां दूर की जाएं।
{ दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
{ अग्रवाल वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
{ मैदानी एवं वन कर्मचारियों को राजस्व एवं पुलिस विभाग के समान वेतन एवं अन्य भत्ते दिए जाएं।
{ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 5200-20200 का वेतनमान दिया जाए।
भास्कर संवाददाता|खंडवा
तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले लिपिकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को लिपिकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कलेक्टोरेट, कोषालय, पीएचई, तहसील कार्यालय, वन विभाग के लिपिकों ने शर्ट पर काली पट्टी लगाकर काम किया। यह सांकेतिक विरोध 18 सितंबर को भी चलेगा। 32 सूत्रीय मांगो को पूरा कराने के लिए शुरू किया गया यह आंदोलन 26 नवंबर तक चलेगा। इसमें तृतीय वर्ग के कर्मचारी अलग-अलग तरीके से विरोध करेंगे। जिला अध्यक्ष ओपी चौरे ने बताया कि इस आंदोलन में तृतीय वर्ग के सभी कर्मचारी शामिल हैँ।
कोषालय में साड़ी और शर्ट पर काली पट्टी लगाकर काम करते लिपिक।