पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफार्म के साथ एफओबी भी कुतरने लगे चूहे

प्लेटफार्म के साथ एफओबी भी कुतरने लगे चूहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवाजंक्शन के प्लेटफार्म के बाद अब चूहों ने फुट ओवरब्रिज को भी निशाना बना लिया है। यहां जगह-जगह चूहों ने गड्ढे कर दिए हैं। हालांकि रेलवे प्लेटफार्म नंबर-1 2 के जीआरपी थाने के पास 65 लाख रुपए से चूहों के गड्ढे भरने का काम चल रहा है लेकिन चूहों से निपटने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है।

भुसावल मंडल यदि चूहों को मारने के लिए रेट बढ़ाकर टेंडर दे तो इसका समाधान निकल सकता है। खंडवा जंक्शन के 30 हजार स्कवेयर मीटर में चूहों ने गड्ढे कर दिए हैं। जिससे प्लेटफार्म की जगह-जगह से टाइल्स उखड़ने लगी हैं। सीनियर सेंक्शन विभाग बार-बार उखड़े टाइल्स और पैवर ब्लाक पर सुधार कर देता है। इससे कुछ समय के लिए गड्ढे तो भर जाते हैं लेकिन चूहों दोबारा इनमें गड्ढे कर देते हैं।

चूहों ने पुराने फुट ओवरब्रिज पर गड्ढे कर दिए है।

चूहों ने सीमेंट की बैंच को खोखला कर दिया है।

जल्द हटा लेंगे चूहों को

^चूहों के गड्ढों से प्लेटफार्म के क्षतिग्रस्त जगहों को समय-समय पर दुरुस्त करा दिया जाता है। मंडल स्तर पर चूहों की समस्या से निपटने के लिए प्लानिंग की जा रही है। निर्माण के दूसरे चरण में चूहों को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।^ -एसबी सिंघल, सीनियरसेंक्शन इंजीनियर

जंक्शन पर चूहे कर रहे यह नुकसान

{रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म की मिट्टी खोदकर खोखला कर रहे हैं।

{ कोच में घुसकर केबल लाइन कुतर देते हैं।

{ यात्रियों के सामान को नुकसान पहुंचाते हैं।

{ स्टेशन के कैंटीन समेत दुकान, आफिस में भी नुकसान कर देते हैं।

इनखतरों का अंदेशा

{ट्रैक के नीचे जमीन खोखली होने पर ट्रेन बाउंस करती है।

{ ट्रैक पर पानी होने पर यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।

{ सरफेस लाइन धंसने का खतना बना रहता है।