- Hindi News
- सरेराह छात्रा पर हमला, लोगों ने युवक को पीटा, जाम लगा
सरेराह छात्रा पर हमला, लोगों ने युवक को पीटा, जाम लगा
बुधवारदोपहर ढाई बजे कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर एक युवक ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट करने लगा। बस स्टैंड ओवरब्रिज पर यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की सामूहिक पिटाई कर दी। भीड़ से ब्रिज पर जाम लग गया।
अग्रसेन चौराहा और एसएन कॉलेज से आने वाहनों की लंबी कतार लग गई। घायल हरिगंज क्षेत्र की प्रियंका के चेहरे पर चोटें आई। छात्रा को लोगों ने बाइक से घर छोड़ दिया। आरोपी युवक को पुलिस कोतवाली ले गई। एसआई ओमेश मार्को के अनुसार आरोपी संतोष पिता बोदर नामक युवक खुद को चांदेल पुनासा का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
आक्रोशित लोगों ने हमलावर युवक की खूब पिटाई की।
हमले में घायल हरिगंज क्षेत्र की प्रियंका लहूलुहान हो गई।
घटना के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।