पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खस्ताहाल सड़क, 20 मिनट के रास्ते पर डेढ़ घंटे का सफर

खस्ताहाल सड़क, 20 मिनट के रास्ते पर डेढ़ घंटे का सफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊबड़-खाबड़रास्ते में हिचकोले खाते वाहन। बड़े-बड़े गड्ढे और उसमें बारिश के पानी से कीचड़ फिसलन भरा रास्ता। ये हाल है खंडवा-पंधाना मार्ग के।

केजी गुप्ता इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. इंदौर द्वारा बनाए जा रही सड़क की डेडलाइन जनवरी-2015 में पूरी होगी। निर्माण की गति पर गौर करें तो यह काम पूरा होना मुश्किल लगता है। डेडलाइन खत्म होने में (वर्षाकाल सहित 17 महीने) अब केवल 4 महीने बाकी हैं। वर्क आर्डर के एक साल में 16.60 किमी खंडवा-पंधाना मार्ग की पुलिया और सड़क का बेस ही बन सका है। जो काम हुआ है वह वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। बस चालक राकेश वर्मा के अनुसार 16.60 किमी का सफर पूरा करने में पहले 20 मिनट लगते थे लेकिन अब डेढ़ घंटे लग रहे हैं। बारिश में बेहद खराब हो चुके रास्ते पर चालकों ने कई छोटे वाहनों को तो निकालना ही बंद कर दिया है। जरा सी बारिश होते ही सड़क पर वाहन फिसलने लगते हैं। बाइक चालक हर दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। तेज बारिश में नदी एवं नालों में पानी आने से यह मार्ग बंद हो जाता है। शनिवार को ठेकेदार ने पैचवर्क के नाम पर कुछ गड्ढे मुरम बिछाकर भर दिए। जहां ज्यादा परेशानी थी उन स्थानों को छोड़ दिया। कुछ दूरी तक गड्ढा भरने वाली कंपनी ने केवल पुरानी सड़क का डामर हटाकर अर्थवर्क का काम पूरा किया है। पुलिया के पास एप्रोच रोड बनाने की जगह ठेकेदार ने कच्चा मटेरियल ही डाला है।

{ गड्ढे और फिसलन भरे मार्ग पर बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

{ वाहनों में टूटफूट और पंक्चर जैसी समस्या तो आम बात हो गई है।

{ तेज बारिश में पुलिया ओवरफ्लो हो जाने से आवागमन बंद पूरी तरह हो जाता है।

{ सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालकों रॉन्ग साइड से चलना पड़ रहा है।

{ एक साथ दो वाहनों को क्रॉस करने में भारी दिक्कत रही है।

{ 16 किमी का सफर पूरा करने में पहले 20 मिनट लगते थे। जर्जर मार्ग पर अब डेढ़ घंटे में लोग सफर तय कर रहे हैं।

ये हो रही फजीहत

अब तक यह हुआ काम

ठेकेदारने एक साल में केवल बगैर एप्रोच की पुलिया का निर्माण किया। डामर की सड़क का केवल अर्थवर्क (सड़क की खुदाई एवं मोटी गिट्टी का काम) हुआ।

जल्द पूरा करा लेंगे निर्माण

^सड़कके लिए गिट्टी की आपूर्ति होने में समस्या हो रही है। ठेकेदार से सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए कहेंगे। माइनिंग की समस्या और