विश्वकर्मा जयंती पर हवन और महाआरती
नगरवासियों ने देखी परियोजना
नर्मदानगर|विश्वकर्मा जयंतीपर एनएचडीसी ने अपने भंडार ग्रह में भंडारा प्रसादी का वितरण किया। वरिष्ठ अफसरों ने भी भंडारे में सेवा दी। नगर के लोगों को प्रसाद के साथ परियोजना का अवलोकन किया। पॉवर हाउस, वर्कशॉप, बिजली एक्सचेंज आदि स्थानों पर पूजा-अर्चना की|एनएचडीसी द्वारा गुरुवार को नगर में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
अहमदपुरखैगांव|लोहार विश्वकर्मासमाज द्वारा बुधवार को विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह भगवान का पूजन-आरती कर भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के सुरेश विश्वकर्मा, कैलाश लोहार, सेवक महाजन, रमेश लोहार, गोपाल लोहार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
तीर्थनगरी में निकली शोभायात्रा
ओंकारेश्वर|तीर्थनगरीमेंअखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल प्रबंध समिति द्वारा विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पांचाल धर्मशाला स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह हवन-पूजन कर आरती की गई। इसके बाद बैंडबाजों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में महाप्रसादी भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया।
श्री गौड़ मालवीय समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर महाआरती की। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
{ वैदिक पद्धति से हवन के बाद भंडारा भी हुआ
भास्करसंवाददाता|खंडवा
शहरमें बुधवार को श्री विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। लाल चौकी क्षेत्र में श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज और भावसार धर्मशाला में विश्वकर्मा लाेहार समाज का कार्यक्रम हुआ। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन ने आराध्य गुरुवर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लालचौकी स्थित श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज पंचायती धर्मशाला में पूजन, हवन एवं विशेष आरती की। गायत्री परिवार शाखा खालवा के सदस्यों ने वैदिक पद्धति से प्रातः 9 बजे हवन किया। दोपहर 12 बजे आरती के बाद भंडारा हुआ। महिला मंडल के तत्वावधान में निर्मला सराफ के नेतृत्व में भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में ट्रस्टी कंछेदीलाल मालवीय, रघुनाथ मालवीय, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जगदीशचंद्र शर्मा, दिनेश मालवीय, कैलाशचंद्र मालवीय सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
आगेआए लाभ उठाएं पुस्तिका का हुआ वितरण - जनसंपर्कविभाग के सहयोग से नवयुवक मण्डल ने प्रदेश शासन की योजनाओं से सं