पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमा कराने के बावजूद थमा रहे बकाया बिल

जमा कराने के बावजूद थमा रहे बकाया बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार देश में संचार क्रांति के लिए जी-जान लगा रही है लेकिन सरकारी कंपनी बीएसएनएल ही उसे बट्टा लगाने में जुटी है। ग्रामीण क्षेत्र में तो उसकी सेवाएं अकसर ध्वस्त रहती हैं। ब्लाक मुख्यालय पर ही अफसरों की लापरवाही स्पष्ट नजर आती है। टॉवर के केबल कटे हैं, जनरेटर खराब पड़ा है, एसडीओ मुख्यालय पर नहीं रहते। ऐसी स्थिति में बिजली गुल होते ही नेटवर्क भी गायब हो जाता है। कुल मिलाकर पूरी व्यवस्था ही ठप है।

कंपनी की लचर व्यवस्था का असर आम उपभोक्ताओं पर ही नहीं पड़ रहा बल्कि बैंकों, शिक्षण संस्थाओं के साथ अन्य शासकीय कार्यालयों में भी ऑनलाइन काम अकसर ठप हो जाते हैं। ब्राडबैंड सेवा बंद रहने से कई दैनिक जरूरतों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी का जनरेटर चार माह से खराब पड़ा है। कंपनी के जिम्मेदार अफसरों ने इसे सुधारने की जहमत नहीं उठाई। मुख्यालय पर मात्र फोन मैकेनिक गोविंद कोचले ही निवास करता है। एसडीओ (टी), टेक्नीशियन तथा क्लर्क खंडवा से अप-डाउन करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के तो और भी बुरे हाल हैं।

अच्छी सेवा दे रहे हैं

^मेरे पास हरसूद का अतिरिक्त चार्ज है। स्टाफ की कमी के बावजूद अच्छी सेवा दे रहे हैं। बारिश के कारण कुछ कमी आती है। उपभोक्ताओं की सूचना पर तुरंत सुधार करते हैं।^ आर.एस.कुशवाह, जेईबीएसएनएल पंधाना

कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को दिए जा रहे बिलों में कई त्रुटियां रहती हैं। बिल पर अंकित टेलीफोन नंबर में नगर का कोड 07320 की जगह 0730 लिखा हुआ है। बिल जमा करने के बावजूद पिछले माह का बकाया जोड़ दिया जाता है। शिकायत के बावजूद जिला स्तर के अफसर भी इसे नजरअंदाज किए हुए हैं। बुधवार को भी बैंकों का काम प्रभावित रहा।

बिल में कई त्रुटियां