पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार युवकों की अर्थियां उठी तो चीत्कार उठे दाेनों गांव

चार युवकों की अर्थियां उठी तो चीत्कार उठे दाेनों गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{चारों मृतकों का गंगापाट मुक्तिधाम पर सामूहिक अंतिम संस्कार

भास्करसंवाददाता|हरसूद

हैदराबादके मांगवली बस स्टैंड पर करंट फैलने से मौत का शिकार हुए मछोंडी के तीन और रजूर के एक युवक के शव बुधवार सुबह 6 बजे उनके गांव पहुंचे। एंबुलेंस के गांव में घुसते ही महिलाएं, बच्चे और पुरुष रुदन के साथ चीत्कार कर उठे। यह दृश्य देखने वाले भी भावुक हो गए। दो घंटे तक पुलिस, प्रशासन तथा एंबुलेंस से शव लाए दल की कागजी खानापूर्ति के बाद शव मृतकों सुशील पिता प्रेमचंद, रिंकेश पिता गजानंद, रूपेंद्र पिता राजाराम निवासी मछोंडी तथा कौशल पिता शंकरलाल यदुवंशी निवासी रजूर के परिजनों को सौंप दिए। घर के चिरागों के शव देखकर परिजन ग्रामीण बिलख पड़े।

प्रात: 9 बजे सबसे पहले रिंकेश की शवयात्रा गांव की मुख्य गली में आई, उसके पीछे सुशील और फिर रुपेंद्र की अंतिम यात्रा एकसाथ गांव से निकली। खंडवा-होशंगाबाद हाईवे से थोड़़ी दूर तीनों शव रखकर कौशल की अंतिम यात्रा का इंतजार किया गया। कुछ समय बाद ट्रैक्टर-ट्राली से रजूर के कौशल की अर्थी भी गई। ग्राम के नजदीक गंगा पाट नदी स्थित मुक्तिधाम पर चारों का अंतिम संस्कार एकसाथ किया गया। चारों युवकों को मुखाग्नि छोटे भाइयों ने बिलखते हुए दी।

खाद्य मंत्री शाह ने शोक जताया

प्रदेशके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह ने गृह क्षेत्र के चार युवकों की करंट से मौत पर शोक व्यक्त किया है। सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही मंत्री शाह ने आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री से दूरभाष पर चर्चा की। नागापल्ली प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के 50-50 हजार रुपए की सहायता भी स्वीकृत की है। इधर, एंबुलेंस के गांव पहुंचने के कुछ समय बाद खालवा तहसीलदार श्री डोडवे, नायब तहसीलदार प्रकाश परिहार, एएसआई आरएस मोहनिया पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने फटाफट कागजी खानापूर्ति पूरी की।

पखवाड़ेमें दूसरी बड़ी घटना

हैदराबादमें करंट से हरसूद क्षेत्र के चार युवकों की मौत की घटना एक पखवाड़े में दूसरी दर्दनाक घटना है। इसके पूर्व 7 सितंबर को तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ के दौरान हरसूद के तीन युवक अमित, प्रेमनारायण और सादिक की मंझादड़ नाले में बहने से मौत हो गई थी।

अलग-अलग एंबुलेंस से लाए शव

आंध्रप्रदेशसरकार नागापल्ली प्रशासन द्वारा हरसूद क्षेत्र के चारों मृत युवकों के शव चार अलग