पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागलवाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा : |शोभायात्रा में मूर्तियों को भ्रमण कराया

नागलवाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा : |शोभायात्रा में मूर्तियों को भ्रमण कराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसिद्ध संगीतकार रविंद्र जैन ने रात 8 बजे भजनों की प्रस्तुित दी।

ओझर (बड़वानी). नागलवाड़ीस्थित भिलटदेव के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण महोत्सव के 4थे दिन प्रतिमाओं को भ्रमण कराया गया। दो किमी लंबी शोभायात्रा में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शोभायात्रा पर रिमोट द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। महोत्सव के समापन पर आज नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भिलटदेव मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला से शोभायात्रा शुरू हुई। डीजे बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में रथ पर भिलटदेव की प्रतिमा विराजित थी। इस दौरान महिला-पुरुष झूमते चल रहे थे। इनके अलावा पानसेमल, मालवा क्षेत्र से आए कलाकारों ने आदिवासी राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति देते चल रहे थे। 7 किमी दूर नागलवाड़ी गांव पहुंचने पर नगरवासियों ने प्रतिमाओं की आरती उतारी पूजन किया। मुख्य मार्गोँ से होती हुई शोभायात्रा पुन: शिखरधाम पहुंचकर समाप्त हुई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ।

शिखरधाम पर बने मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति संतों भक्तों ने दी है। इनमें भिलटदेव की प्रतिमा महेंद्र गिरि योगेश गिरि, टोकसर, दुर्गाजी की प्रतिमा संत संजय वेदांतजी माकड़खेड़ा, पार्वतीजी की प्रतिमा दीपक सोनोने भाबरा, गणेशजी लक्ष्मीनारायण गुप्ता सेगांवा, हनुमानजी की प्रतिमा रमेशचंद्र गुप्ता बमनाला, कार्तिकेयजी बसंतीदेवी युवराज भावसार खंडवा, भैरवबााब की प्रतिमा विमला कैलाशचंद्र गुप्ता सेगांव, नंदी प्रतिमा जगदीश कुशवाह नागलवाड़ी, कछुआ पिपेर परिवार बडव़ानी, शेर ओमप्रकाश गुप्ता भडवाली, जलाधारी संध्या तोमर खरगोन ने दान दी है।

लोकार्पण समारोह एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्स में 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हैं। इसमें श्री नवयुवक रामायण मंडल, आईजी युवा संगठन, ऑसम ग्रुप, बजरंग दल, भिलटदेव ग्रुप, मार्शल ग्रुप, बालाजी ग्रुप, सिंगाजी ग्रुप, गोलवाड़ी, जय भीलटदेव सेवा समिति ओझर, कातोरागादी भक्त मंडल, वन समिति नागलवाड़ी, पिपरखेड़ा और कोलखेड़ा के अलावा 85 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

आजहोगी प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति: 5दिनी महोत्सव का समापन सोमवार को होगा। नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमाएं विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा।

शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए।