- Hindi News
- कैंसर रोगी नहीं आए तो सामान्य मरीजों की जांच
कैंसर रोगी नहीं आए तो सामान्य मरीजों की जांच
जिलाअस्पताल में बुधवार से नॉन एनसीबी (नान कम्युनिकेबल डिसीज) क्लीनिक शुरू हुआ। कैंसर के इलाज के लिए शुरू हुए क्लीनिक में पहले दिए कैंसर का एक भी मरीज नहीं आया। खाली बैठे डॉक्टरों ने सामान्य मरीजों की ही जांच की।
ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक चली। दोपहर 12.30 बजे खून की कमी की शिकायत लेकर पदमा पति दिनेश वास्कले निवासी गुजरखेड़ी आई। डॉ.विजय मोहरे ने महिला का इलाज किया। कैंसर एवं थैलीसीमिया जैसी घातक बीमारियों की जांच कमरा नंबर-17 में शुरू हुई। ओपीडी का समय सुबह 8 से 1 और शाम 5 से 6 बजे रहेगा। डॉ. मोहरे प्रत्येक बुधवार कैंसर मरीजों की जांच करेंगे। डॉ.भूपेंद्रसिंह चौहान प्रत्येक शनिवार को थैलीसीमिया, जन्मजात खून की बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग की जांच करेंगे। डॉ.विजय मोहरे एवं डॉ.भूपेंद्रसिंह चौहान इन दो दिनों को छोड़कर अस्पताल के कमरा नंबर-8 में मरीज देखेंगे।
डॉ.मोहरे ने बताया कैंसर के 40 मरीज रजिस्टर्ड है। एक मरीज को रात में मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया है।
दवा नहीं, आर्डर अटका
पिछलेदो महीने से अस्पताल में डॉ.मोहरे द्वारा कैंसर के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने दो महीने पहले कैंसर की दवाओं के लिए आर्डर भेजा लेकिन आज तक उसकी सप्लाई नहीं हुई।
कियाहै आर्डर
^जिला अस्पताल में एक ही टेंडर से खरीदी होनी है। इंदौर से कैंसर के दवाओं का आर्डर भेजा है। दवाएं जल्द ही जाएंगी।^ -डॉ.आरसी पनिका, सीएमएचओ