दो ने भरा पर्चा, 40 ले गए फार्म
भास्करसंवाददाता|खंडवा
सहकारिताचुनाव के तहत जिला सहकारी बैंक संचालक पद के लिए पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। बुधवार को 40 लोग फार्म ले गए। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। गुरुवार को ही भाजपा समर्थित उम्मीदवार फार्म जमा करेंगे।
पहले दिन बुनकर संघ की ओर से बुरहानपुर निवासी रमेश पिता बाबूलाल एवं जहरीउद्दीन पिता सुजाउददीन ने नामांकन भरा। रामेश्वर रोड में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव एक पक्षीय होने से बुधवार को बैंक कार्यालय का माहौल शांत रहा। डायरेक्टर्स पदों के लिए नामांकन फार्म वाले लोग अपना आवेदन लेकर चुपचाप चलते बने।
भाजपा आज घोषित करेगी नाम
भाजपापर्यवेक्षक तपन भौमिक ने बुधवार को आशापुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोसायटी सदस्यों से मुलाकात की। श्री भौमिक ने ब्लाकवार चुने जाने वाले डायरेक्टर्स के लिए एकराय बनाने की बात पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी ने बताया गुरुवार सुबह 10 बजे तक पार्टी की ओर से अधिकृत डायरेक्टर्स पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित होंगे। सुबह 11 बजे के बाद भाजपा समर्थित डायरेक्टर्स पद के उम्मीदवार अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे।