- Hindi News
- मंच पर रुआंसी हुईं विधायक बोलीं कुछ भी काम नहीं हुए
मंच पर रुआंसी हुईं विधायक बोलीं- कुछ भी काम नहीं हुए
कोठारी ने समझाने की कोशिश की
विधायकको समझाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी उनकी बगल वाली सीट पर बैठ गए। कार्यक्रम में पूरे समय उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे।
पहले भी उठा चुकी मुद्दा
पंधानाविधायक अपने क्षेत्रवासियों के लिए पहले भी अफसरों द्वारा काम नहीं करने का मुद्दा उठा चुकी हैं। वे अपने क्षेत्रवासियों के लगातार संपर्क में रहतीं है। इस दौरान समस्याएं आती हैं। विधायक सुलझाने के लिए कहती हैं। यह समस्याएं दूर नहीं होती हैं।
मंच पर बैठे अतिथियों को प्रणाम। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को प्रणाम। यह कार्यक्रम तो अच्छा हो रहा है। किसानों को बीमा मिल रहा है। (कुछ देर रुककर भरे गले से बोलीं) मेरे क्षेत्र में काम नहीं हो रहे हैं। हमारे क्षेत्र में भी किसान हैं। (फिर कुछ देर रुककर) गेहूं की फसल में ओले पड़े थे। मैं खुद अधिकारियों के साथ खेतों में गईं। फसल नष्ट हो चुकी थी। फिर भी किसानों को पैसे नहीं मिले। मैं कलेक्टर साहब से विनती करती हूं मेरे क्षेत्र में भी जाएं। कार्यों का निरीक्षण करें। काम पूरे कराएं। जय हिंद।
हां,बोलते हुए मेरा गला भर गया था
^क्षेत्र की समस्याएं बताईं। खंडवा-पंधाना मार्ग एक साल से बन ही रहा है। बाकी काम भी ऐसे ही चल रहे हैं। लोगों के काम नहीं होते तो खराब लगता है। इसलिए बोलते समय गला भर गया।^ -योगिता बोरकर, विधायकपंधाना
पंधाना विधायक ने यह कहते हुए बयां किया दर्द
...और बाकी जनप्रतिनिधियों ने खूब की भाषणबाजी
{ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खाद्य मंत्री विजय शाह ने कहा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता से बीमा राशि मिल पा रही है। श्री शाह 20 मिनट बोले।
{ मांधाता विधायक तोमर ने किसानों का दिन बताते हुए कहा पहली बार इतनी बड़े स्तर पर बीमा दावा मिल रहे हैं। श्री तोमर 15 मिनट बोले।
{ जिला पंचायत अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने कहा कि अब राम-राज्य लगने लगा है। शिवराज सिंह की सरकार ने सपने को साकार किया है। श्री तोमर 5 मिनट बोले।
{ खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा बोले- सीएम की संवेदनशीलता से ही बीमा मिला। श्री वर्मा दो घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने 15 मिनट भाषण दिया।
किसानोंको पहनाई माला
कार्यक्रमके अंत में किसानों को फूलमाला पहना कर प्रमाणपत्र दिए। 12 किसानों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिए। इसके बाद किसानों को जिल