पत्थर के साथ फिर आया धमकी भरा पत्र
पत्थर के साथ फिर आया धमकी भरा पत्र
खंडवा|गणेश तलाईक्षेत्र में पत्थर के साथ धमकी भरा पत्र भेजने के बाद तीन दिन का समय शेष बचा है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। बुधवार लोगों को थोड़ी राहत मिली। इससे पहले मंगलवार रात भी सुदेश पाल काे पत्थर के साथ चार दिन शेष, मौत लिखकर धमकी दी गई। क्षेत्रवासियों के अनुसार कोई शरारती तत्व इस तरह की हरकत कर रहा है। पुलिस को मामले की शिकायत की जा चुकी है। कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया।