पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला पार करते समय 3 बच्चे बहे, दो को बचाया

नाला पार करते समय 3 बच्चे बहे, दो को बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | अहमदपुरखैगांव से लगे ग्राम सहेजला में मंगलवार को नाला पार करते समय स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे बह गए। ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों को बचा लिया। जबकि एक बच्चे का दो दिन बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल सका। छैगांव माखन पुलिस गोताखोर के साथ बच्चे की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। ओम पिता राटू बारेला (6) अपने दो दोस्तों के साथ शाम चार बजे स्कूल से घर जा रहा था। अचानक ही तीनों बच्चें नाले में बह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद छैगांव माखन पुलिस मौके पर पहुंचे। लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।