पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण धीरज दांगोडे को चोट लगने के बाद उसकी पत्नी

ग्रामीण धीरज दांगोडे को चोट लगने के बाद उसकी पत्नी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण धीरज दांगोडे को चोट लगने के बाद उसकी प|ी कलाबाई उसे सड़क से एक तरफ ले गई।

खंडवा| टाउनहाल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति को बाइक से धक्का लगने पर वह आक्रोशित हो गया। उसने अपनी बाइक खड़ी की और ग्रामीण को पीटना शुरू कर दिया। हाथ में पहने कड़े से युवक ने गांधवा के धीरज दांगोड़े के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। धीरज के साथ उसकी प|ी कलाबाई और बहन भारती भी थी। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे करीब पांच मिनट तक सड़क पर जाम लग गया। मीडियाकर्मियों को देखते ही मारपीट करने वाला व्यक्ति भाग निकला। वहीं कुछ देर बाद ग्रामीण भी अपने परिजन के साथ चला गया।

धक्का लगा तो ग्रामीण को कर दिया लहूलुहान