पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब विरोध में उतरे फुटकर व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

अब विरोध में उतरे फुटकर व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जीमंडी में किसानों से आढ़त वसूली बंद करने के बाद आढ़तियों ने फुटकर व्यापारियों से कमीशन लेना शुरू कर दिया। 7 प्रतिशत कमीशन, 2 प्रतिशत मंडी शुल्क, भाड़े सहित अन्य खर्च से परेशान व्यापारी अब विरोध में उतर आए हैं। मंडी समिति की अनदेखी आढ़तियों की मनमानी से परेशान दो दर्जन से अधिक फुटकर व्यापारियों ने मंगलवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की मांग थी कि उनसे नियम विरुद्ध लिए जा रहे कमीशन को बंद कर सीधे किसानों को सब्जी बेचने दी जाए। ऐसा नहीं होता है तो व्यापारियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

बुधवारा सराफा सब्जी मंडी के दो दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेताओं ने एडीएम एसएस बघेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पंधाना रोड सब्जी मंडी में आढ़तिए 7 प्रतिशत कमीशन काटकर उन्हें सब्जियां बेच रहे हैं। आढ़तिए उन्हें पक्का बिल भी नहीं दे रहे। व्यापारी विश्वंभर महाजन, अरमान हुसैन, भैरूलाल जायसवाल सहित अन्य ने एडीएम श्री बघेल से निवेदन किया कि उन्हें किसानों से सीधे सब्जी खरीदने की अनुमति दी जाए। साथ ही किसानों की सब्जी को मंडी कर्मचारी द्वारा नीलाम कराया जाए।

एसडीएम श्री बघेल को ज्ञापन सौंपते फुटकर व्यापारी।