पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आटोमेटेड टेलर मशीन का दरवाजा तोड़ा; लॉक चुराया, बच गए रुपए

आटोमेटेड टेलर मशीन का दरवाजा तोड़ा; लॉक चुराया, बच गए रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार-मंगलवारकी दरमियानी रात चोराें ने हरिगंज क्षेत्र की दो दुकानों एटीएम में चोरी का प्रयास किया। जब क्षेत्र की बिजली गुल थी तब चोर स्टेट बैंक के एटीएम में घुसे। उन्होंने एटीएम मशीन का दरवाजा तोड़ा और पासवर्ड लॉक खोलने की कोशिश की। चोरी में असफल होने पर वह पासवर्ड लॉक को तोड़कर चुरा ले गए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की दो दुकानों के ताले भी तोड़े। जहां से वे कुछ रुपए चिल्लर चुराकर ले गए। मामले को लेकर मोघट थाना कोतवाली में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया।

चोरों ने पारस कंगन स्टोर्स राज स्टेशनरी के ताले तोड़े। चोर यहां से नगदी चिल्लर चुराकर ले गए। इसके बाद उन्होंने चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया। उन्होंने एटीएम मशीन का दरवाजा तोड़कर पहले कैमरे का तार खींच दिया। फिर मशीन के अंदर लगे पासवर्ड लॉक से मशीन खाेलने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर वे हजारों रुपए कीमत का पासवर्ड लॉक ही चुराकर ले गए। कोतवाली टीआई अनिल शर्मा ने बताया रात 2.30 बजे चीता मोबाइल के जवान गश्त कर रहे थे। तब हरिगंज एटीएम से एक युवक निकलकर भागता दिखाई दिया। जवानों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गलियों में घुस गया। श्री शर्मा ने बताया बैंक अधिकारियों को एटीएम पर गार्ड रखने के लिए कहा है।

चाेरों ने एटीएम का दरवाजा तोड़कर पासवर्ड लॉक तोड़ दिया और चुरा ले गए। हालांकि वे रुपए निकालने में कामयाब नहीं हो सके।

बदमाश लगातार कर रहे चोरी का प्रयास

चोराेंने हरिगंज क्षेत्र में तीसरी बार चोरी का प्रयास किया। पिछले पंद्रह दिनों से चोर क्षेत्र में लगातार चोरी का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व चोरों ने एटीएम मशीन को भी क्षति पहुंचाई थी। क्षेत्र का कुछ हिस्सा मोघट था तो कुछ कोतवाली क्षेत्र में आता है। दोनों ही थानों में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज है लेकिन पुलिस इन तक नहीं पहुंच पा रही। चोर बेखौफ होकर क्षेत्र में लगातार चोरी का प्रयास कर रहे हैं।

^चोर एटीएम में चोरी की नियत से घुसा था। चीता मोबाइल के जवानों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। बैंक अधिकारियों से एटीएम में गार्ड रखने को कहा है। मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। अनिलशर्मा, टीआई,कोतवाली