- Hindi News
- सेल टैक्स अधिकारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, बैठक में फैसला
सेल टैक्स अधिकारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, बैठक में फैसला
सेल टैक्स अधिकारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, बैठक में फैसला
खंडवा| वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। सेल टैक्स अधिकारी एन.परिहार ने बताया 11 सितंबर को जबलपुर के सहायक सेल टैक्स अधिकारी डीएस अहिरवार के साथ अभद्रता कर बिना सर्च वारंट के तलाशी ली। इसके विरोध में बैठक हुई। मध्यप्रदेश वाणिज्य कर राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रस्ताव पारित किया। रीवा के गोविंदगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं एएसआई एसएसएम वर्मा को निलंबित करने की मांग की। बैठक में सेल टैक्स अधिकारी निर्मल परिहार, सुरेंद्र सिंह बघेल खरगोन, एसके साकेत बुरहानपुर एवं अन्य अफसर मौजूद थे। निर्णय लिया कि यदि मांग पर तुरंत कार्रवाई नहीं होती है तो हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा।