गर्भवती महिला की कर दी नसंबदी
जिलाअस्पताल में डॉक्टर ने प्रेगनेंट महिला की नसबंदी कर दी। ऑपरेशन के बाद नसबंदी करने वाले डॉक्टर ने महिला को प्रेगनेंट होने की जानकारी दी।
प्रसूता की नसबंदी से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। घटना की जानकारी पर सीएमएचओ ने प्रसूता को गर्भपात के लिए लेडी बटलर भिजवाया। डॉक्टरों ने मंगलवार को महिला का गर्भपात किया। सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने जांचकर्ता आैर नसबंदी करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई से इनकार किया। छोटा बोरगांव निवासी दुर्गा पति अर्जुन कनाडे (30) ने बताया सोमवार को आशा कार्यकर्ता खंडवा जिला अस्पताल लेकर आई। यहां प्रेगनेंसी जांच के बाद शाम को डॉ.एलएम पंत ने नसबंदी ऑपरेशन किया। डॉ.पंत ने ऑपरेशन के बाद बताया कि मुझे गर्भ है। जब आशा कार्यकर्ता सरोज को बताया तो उसने लेडी बटलर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बोलकर भर्ती कराया। पीड़ित के पति अर्जुन कनाड़े ने कहा जांच के बाद इस प्रकार की घटना से काफी परेशानी हुई। शासन एवं स्वास्थ्य विभाग को क्षतिपूर्ति देना चाहिए।
नहींहोगी कोई कार्रवाई
^नैदानिककेंद्र में कोई गलती नहीं हुई। जांचकर्ता और डॉक्टर किसी पर कार्रवाई नहीं होगी। महिला का गर्भपात उसकी सहमति से करा दिया है। -डॉ.आरसी पनिका, सीएमएचओ