- Hindi News
- बीच बाजार मारपीट करने वालों को पुलिस ने मौके पर आकर खदेड़ा।
बीच बाजार मारपीट करने वालों को पुलिस ने मौके पर आकर खदेड़ा।
बीच बाजार मारपीट करने वालों को पुलिस ने मौके पर आकर खदेड़ा।
खंडवा| सिनेमाचौक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ही परिवार के पुरुष और महिलाएं एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। करीब आधा घंटे तक मारपीट हुई। कोतवाली पुलिस के प्रधान आरक्षक हिफाजत आनंदी ने विवाद शांत कराने की कोशिश की। महिलाएं पुलिसकर्मियों की तरफ मारने के लिए दौड़ी। पुलिस जवानों ने कंट्रोलरूम फोन कर बल बुलाया। सीएसपी अभिषेक दीवान मौके पर पहुंचे। उत्पात मचा रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। विक्रम, बाबू, करण लालू पर कोतवाली पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की।
सिनेमा चौक पर आधा घंटे चले लात-घूंसे, पुलिस ने खदेड़ा