- Hindi News
- खंडवा। सोमगांवखुर्द छात्रावास की वार्डन साधना शर्मा द्वारा छात्राओं को
खंडवा। सोमगांवखुर्द छात्रावास की वार्डन साधना शर्मा द्वारा छात्राओं को
खंडवा। सोमगांवखुर्द छात्रावास की वार्डन साधना शर्मा द्वारा छात्राओं को मीनू के मुताबिक भोजन नाश्ता नहीं दिया जाता। छात्राओं को मिलने वाली 45 रुपए की छात्रवृत्ति भी खर्च के नाम पर वापस ले ली जाती है। यह बात सोमगांव खुर्द की सावित्री, अरुणा, सविता, रजनी अन्य 40 छात्राओं एवं गांव के रामदीन, विजय निकुम, नरेंद्र सिंह, देवराज किशोर और ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई। शिकायत में बताया कि वार्डन के कुत्ते के लिए हर रोज छात्रावास की रसोई से एक किलो आटा की रोटी बनकर जाती हैं। छात्राओं को चाय भी नहीं दी जाती। पिछले चार माह से तेल, साबुन नहीं दिया जा रहा है। नाश्ता पिछले दो साल से नहीं दिया जा रहा है। रसोइयों ने बताया कि हर महीने वेतन में से 1000 रुपए वार्डन द्वारा ले लिए जाते हैं। छात्राओं ने कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीण और छात्रावास की रसोईया शिकायत करने कलेक्टोरेट आए।
छात्रावास की रसोई से वार्डन के कुत्ते के लिए रोज बनकर जाती हैं रोटियां