अहंकार छोड़कर परमात्मा की भक्ति करें
गिरिराज पूजन और कृष्ण लीला का होगा मंचन
20सितंबर को गिरिराज पूजन के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा। भागवत ज्ञान यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रहास दलाल ने बताया 20 से 22 सितंबर तक गोकुल मथुरा की मंडलियों द्वारा कृष्ण की दिव्य लीलाओं का मंचन भी किया जाएगा। इसमें बृज वंदना, नंद महोत्सव, जोगी लीला, मयूर नृत्य, दान लीला, फाग की प्रस्तुति दी जाएगी।
पुरानी अनाज मंडी में भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भास्कर संवाददाता| खंडवा
भागवतकथा एकाग्र मन से सुनें और प्रभु की भक्ति में लीन होकर आनंद लें। इससे मन में शांति का आभास होगा। सुख पाने के लिए परमात्मा की सेवा भक्ति करते रहें। अहंकार को छोड़कर परमात्मा की भक्ति और आराधना करें, मोक्ष की प्राप्ति होगी। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित भागवत कृष्ण कथामृत सप्ताह में यह विचार राष्ट्रीय संत गिरिराज शास्त्री बड़ौदा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा तप करने वाला ही प्रभु के नजदीक होता है। पुरानी अनाज मंडी परिसर में कथा 23 सितंबर तक चलेगी। श्री शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक संगीतमय कथा वाचन करेंगे। मंगलवार को कथा के पूर्व श्री गिरिराज जी शास्त्री का स्वागत चंद्रहास दलाल, रामस्वरूप बाहेती, हरिवल्लभ शाह, ओम शाह, अतुल शाह, हरिप्रसाद बंसल ने किया। श्री दलाल ने धर्मप्रेमी लोगों से अनाज मंडी में चल रही भागवत कृष्ण कथामृत सप्ताह में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।