- Hindi News
- यूनिफार्म की राशि बैंक में अटकी कलेक्टर ने दिलाई
यूनिफार्म की राशि बैंक में अटकी कलेक्टर ने दिलाई
>निशक्त मुमताज पिता चांद खा के आवेदन पर कलेक्टर ने ट्राइसिकल दिलाई। उन्होंने कहा कि इसे बेचना नहीं।
> पांच निशक्त दंपत्तियों को 50-50 हजार के चेक शासन की योजना के तहत प्रोत्साहन में दिए।
> रजनी माली प|ी शारदा माली ने पॉलिटेक्निक काॅलोनी की महिला राजश्री द्वारा गाली-गलौज करने धमकी देने की शिकायत की। कलेक्टर ने बयान दर्ज करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
भास्कर संवाददाता| खंडवा
जनसुनवाईमें आवेदकों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई जनसुनवाई में 175 आवेदन आए। बडग़ांव से अपनी मां के साथ आई संध्या ने बताया अकाउंट में दो साल से गणवेश की राशि तो रही है लेकिन इसे बैंक कर्मचारी इसे नहीं दे रहे। कलेक्टर ने बैंक कर्मचारियों से संपर्क कर खाता चेक कराया। उसमें 811 रुपए मिले। कलेक्टर ने इसमें से 800 रुपए निकलवाकर जनसुनवाई में ही दिलाए।
इस दौरान खैगांव पंचायत के लोगों ने पर्ची नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षक को भेजकर जांच करने और तुरंत पर्ची वितरण करने तथा खाद्य आपूर्ति अधिकारी से समस्या के कारण का पता करने को कहा।
पिपलोद खुर्द निवासी अनोखीलाल बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग लेकर आए। कलेक्टर ने बीपीएल कार्ड के स्थान पर जॉब कार्ड लेकर काम करने की सलाह दी। सीईओ अमित तोमर से अनोखीलाल का जाब कार्ड बनवाने के लिए कहा। सेलटैक्स कालोनी की सुनीता पति देवीप्रसाद ने पति द्वारा दूसरी शादी करने और न्यायालय के आदेश के बाद भी भरण-पोषण खर्च देने की शिकायत की। कलेक्टर ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी को बुलाकर बयान दर्ज कराए। नागचून रोड निवासी 70 साल की मालती बाई ने बताया कि बेटे ने घर पर कब्जा करके भगा दिया है। एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने पर मां मालतीबाई ने सहमति दी तो कलेक्टर ने कार्रवाई करने के लिए आवेदन पुलिस विभाग को भेज दिया।
जातिप्रमाण पत्र के आवेदन में मृत बता दिया
जनसुनवाईमें बमनगांव भीला निवासी सुमनबाई पति छज्जू मोहे ने बताया अगस्त में जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। सोमवार को जाति प्रमाण पत्र लेने गई तो लोक सेवा केंद्र से बताया आवेदक की मौत हो चुकी है। आवेदन में जाति प्रमाण पत्र बनाने का यही कारण बताया। सुमनबाई ने कलेक्टर से समस्या दूर कराने की मांग की है। लोक सेवा प्रबंधक एसएस जादम ने बताया कि शिकायत आई है