पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा| बड़ेभाई को पीट पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली

खंडवा| बड़ेभाई को पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| बड़ेभाई को पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। रामेश्वर रोड की बोरगांवकर गली में रविवार सुबह जिला पंचायत के रिटायर्ड कर्मचारी रमेश पिता फूलचंद यादव (65) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई गोपाल पिता फूलचंद यादव को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा था। सोमवार को पीएम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का खुलासा होने के बाद आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बड़े भाई की हत्या के आरोपी को जेल भेजा