पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर को स्मारक बनाने को जुटाएंगे राशि, चैरिटी शो होगा

घर को स्मारक बनाने को जुटाएंगे राशि, चैरिटी शो होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए फंड जुटाया जाएगा। इसके लिए गौरीकुंज सभागृह में चैरिटी शो होगा। किशोर संगीत प्रेमी समूह एवं आराधना इवेंट ग्रुप किशोर नाइट के नाम से कार्यक्रम का आयोजन करेगा। किशोर प्रेमी मनोज तीर्थानी किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने के लिए धन-संग्रह का अभियान चलाएंगे।

श्री तीर्थानी ने बताया शहर, प्रदेश एवं पूरे देश में किशोर दा के घर को स्मारक बनाए जाने के लिए चैरिटी करेंगे। इसके लिए वे आराधना इवेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ लोगों के बुलावे पर संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। श्री तीर्थानी ने बताया नवरात्र से पहले गौरीकुंज सभागृह में शहर के लोगों के बीच किशोर दा संगीत नाइट चैरिटी शो आयोजित करेंगे।

शो के लिए ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होगी। किशोर दा के नाम पर शहर, प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों में संगीत प्रेमी धनराशि देने के लिए तैयार है। सरगम म्युजिकल ग्रुप के प्रदीप जैन, विवेक दीक्षित, योगेश मीणा, यशु पूर्वे, संगीता खरे ने कहा किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाया जाए। सरकार खरीदेगी तो हम भी धनसंग्रह का काम करेंगे।

संदेशों की झड़ी

गौरीकुंज का निर्माण कर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छी सौगात दी है, लेकिन घर को यदि हम स्मारक का रूप देते हैं तो हम सच्चे अर्थों में किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देंगे। छायापाराशर, सांई छाया रामेश्वर नगर खंडवा

किशोरकुमार खंडवा वाला लगाना कभी नहीं भूले, शायद यह प्रेम खंडवावासियों के लिए होता था, इसलिए क्यों हम भी उनके प्रेम का आभार उनके निवास स्थान को स्मारक बनाकर प्रगट करें। मंगलाचौरे, मंगलम एकता नगर खंडवा

किशोरकुमारजी का स्मारक जरूर बनना चाहिए.... उनके होम पर...

अंकितसांवले, सिंगोट

खंडवाकी पहचान में एक नाम किशोरकुमारजी का भी है। यदि हम उनके लिए एक स्मारक भी नहीं बनवा पाए तो ये हम लोगों की सबसे बड़ी नाकामी होगी। कवितागांधी, खंडवा

किशोरकुमारजी का स्मारक हमारे खंडवा जिले की आन-बान- शान है। इसका बनना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। -देवेंद्र डोडे, मूंदी

किशोरदा के घर को स्मारक बनाने का प्रयास अच्छा है। हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए, हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी उनकी यादें बनाए रखें। -आशीष साध,

किशोरदा के घर को स्मारक बनाने के लिए मुख्यमंत्रीजी से अपील करुंगा।