बैंक प्रबंधक का अभिनंदन कर विदाई दी
खंडवा। पूज्यसिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली ने मंगलवार शाम समारोह आयोजित कर यूको बैंक के प्रबंधक राजेन्द्र कश्यप का अभिनंदन किया। स्थानांतरण होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया सिंधी सेवा मंडली के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष भगवानदास आरतानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। वरिष्ठ समाजसेवी गेहिराम सीतलानी ने श्री कश्यप को कर्मयोगी बताया। समारोह में बैंक ऑफ़ इंडिया मंडी शाखा प्रबंधक राजेश भोजवानी, नवागत प्रबंधक के. वसावा डॉ. निकिता कश्यप भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमल नागपाल ने किया।
--