- Hindi News
- खंडवा. गोवंश तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने वाहन मालिक
खंडवा. गोवंश तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने वाहन मालिक
खंडवा. गोवंश तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने वाहन मालिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। घटना 7 जुलाई की है। गोवंश रक्षा सह प्रमुख लोकेंद्र सिंह गौड़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बुरहानपुर रोड पर सिरपुर फाटे के पास क्वालिस वाहन क्रमांक एमपी 37 डी 0219 को जब्त कर वाहन से गोवंश बरामद किया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की। लेकिन गाेवंश परिवहन करने वाले नहीं मिले। पुलिस ने वाहन मालिक जगदीश पिता प्रेम बढ़ई निवासी ग्राम खरवा जिला सीहोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
कवितापाठ स्पर्धा और मेले की तिथि बदली
खंडवा। जिलास्तरीय देशभक्ति कविता पाठ स्पर्धा के आयोजन की तिथि में संशोधन हुआ है। स्कूल, जनशिक्षा केंद्र, ब्लाक जिला स्तर पर आयोजित स्पर्धा अब 28 अक्टूबर को होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में पहले इसकी तिथि 22 दिसंबर दी थी। इसी तरह ब्लाक स्तरीय विज्ञान मेला अब 19 20 सितंबर को सभी उत्कृष्ट स्कूलों के साथ ही शहर के सूरजकुंड स्कूल में आयोजित होगा। जिला स्तरीय आयोजन 29 30 सितंबर को एमएलबी स्कूल में तथा जोन स्तरीय आयोजन 8 9 अक्टूबर को बीएड कॉलेज में होगा।
कर्मचारियोंको मिलेगा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर
खंडवा। कर्मचारीभविष्य निधि संगठन ने संगठित कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर की अनिवार्यता की है। इससे कर्मचारी अपने अकाउंट की जानकारी पोर्टल पर देख सकेंगे। औद्योगिक कर सलाहकार दिलीप पाटौदी ने बताया कर्मचारियों के खाता अंतरण दावा प्रकरण का समाधान भी जल्द होगा। नई व्यवस्था के पीछे संस्था का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के केवाईसी विवरण का पता लगाना है। इससे नियोक्ता पर निर्भरता खत्म होगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
गोवंश तस्करी में वाहन मालिक को जेल भेजा