संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला
संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला
खंडवा| खानशाहवलीक्षेत्र में नूरानी मस्जिद के पास मंगलवार को एक मकान में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मोघट पुलिस के अनुसार जायदा (37) का पति अकरम सोमवार को बुरहानपुर गया हुआ था। मंगलवार को एक कमरे में महिला का शव मिला। मोघट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
किराएदारने युवती से दुष्कर्म किया
खंडवा| चिड़ियामैदान क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे युवक ने मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी महेन्द्र उर्फ लाला बिस्किट वाला 20 दिन पहले चिड़िया मैदान क्षेत्र में एक महिला के मकान में रहने आया था। बुधवार को युवती की मां और भाई घर पर नहीं थे। युवती को अकेली देख आरोपी ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी।
कीटनाशकपीने से तबीयत बिगड़ी
खंडवा। छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी में गोपाल पिता किशन (38) ने कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया।