उपमंडी में घटिया निर्माण की शिकायत की
उपमंडी में घटिया निर्माण की शिकायत की
खंडवा। कालमुखीके ग्रामीणों ने उप मंडी में बाउंड्रीवाल के घटिया निर्माण की शिकायत मंगलवार को कृषि मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे से की। उपाध्यक्ष और सचिव को भी इससे अवगत कराया। शिकायत पत्र में बताया उपमंडी प्रांगण में हो रहा बाउंड्रीवाल निर्माण बीते चार-पांच माह से बंद था। दोबारा शुरू हुए कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराके घटिया काम तुड़वाकर फिर से निर्माण की मांग की है। इस दौरान पंकज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रदीप नागोरी, गोविंद वर्मा, रामनारायण चौहान आदि उपस्थित थे।