हेड़ई फाटा पर दो बाइक भिड़ीं; 3 घायल
हेड़ई फाटा पर दो बाइक भिड़ीं; 3 घायल
मूंदी। ग्रामपीपलकोटा के हेड़ई फाटा पर सोमवार शाम दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अस्पताल से दुर्घटना की जानकारी मिली। इसमें सुमित पिता अमरलाल (30), सदाशिव पिता गंज कोरकू निवासी मूंदी को चोट आने पर खंडवा भेजा गया, जबकि भीम पिता काल्या को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।