पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्ग निर्माण अधूरा, फिसलन से गिर रहे ग्रामीण

मार्ग निर्माण अधूरा, फिसलन से गिर रहे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंदी. पालसुदसे मूंदी तक चार किमी का मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 1.72 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी प्रगति कंस्ट्रक्शन खंडवा के पास है। दो साल से काम चल रहा है लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। विभाग द्वारा ठेकेदार को कई बार चेतावनी दी गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस कंपनी को बुरहानपुर में घटिया निर्माण के चलते ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। इसके बावजूद विभागीय अफसर कंपनी पर मेहरबान बने हुए हैं। दो साल बाद भी काम अधूरा रहने से ग्रामीणों में रोष है।

चेतावनी के बावजूद नहीं बना मूंदी-पालसुद मार्ग

सीसी रोड पर दो साल में हो गए गड्ढे

मूंदी.नगरके कई वार्डों में बने सीसी रोड के घटिया निर्माण की पोल खुलने लगी है। दो साल में ही रोड पर गड्ढे होने लगे हैं। राम मंदिर से प्राथमिक स्कूल, गायत्री मंदिर से हनुमान मंदिर रोड गड्ढों में बदल चुके हैं। वार्ड क्रमांक सात एवं नौ तथा दुर्गा माता मंदिर के पास रोड लेवल नहीं होने से पानी भरा रहता है। दुकानदारों ने रोड पर मुरम डालकर स्वयं ही ग्राहकों के लिए रास्ता बनाया है।

कोहदड़ मोरी मार्ग पर मिट्‌टी युक्त मुरुम डालने से कीचड़ हो गया है।

भास्कर संवाददाता|बोरगांव बुजुर्ग

पंधाना ब्लाक में राजोरा फाटे से कोहदड़ मोरी मार्ग का निर्माण सालभर से किया जा रहा है। गर्मी में मार्ग पर मिट्टी युक्त गिट्टी डाली गई। काम पूरा नहीं होने से बारिश में कीचड़ हो गया है। फिसलन से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। राजोरा के प्रमोद जंगले ने बताया मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन दस गांवों के लोग आवागमन करते हैं। डोंगरगांव के कुलदीप चौकसे ने बताया ठेकेदार ने मार्ग निर्माण की शुरुआत तो तेजी से की थी लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं हो सका। जिम्मेदार अफसर और ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सब इंजीनियर जेएल चौधरी ने बताया बारिश में काम नहीं हो सकता। ठेकेदार को मुरम डालने के लिए कहा है। ठेकेदार संजय तिवारी ने बताया बारिश के कारण परेशानी है। जल्द मुरम डाल देंगे।