पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्येक हेक्टेयर में दो क्विंटल ज्यादा होगा गेहूं का उत्पादन

प्रत्येक हेक्टेयर में दो क्विंटल ज्यादा होगा गेहूं का उत्पादन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूंका उत्पादन प्रत्येक हेक्टेयर में दो क्विंटल अधिक होगा। फसल को पर्याप्त पानी और अनुकूल मौसम मिलने के कारण भरपूर पैदावार होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अफसरों के मुताबिक इस साल का मौसम गेहूं के लिए अनुकूल रहा है। मावठा और भरपूर ठंड होने के कारण गेंहूू का उत्पादन बढ़ जाएगा।

इस साल रबी के सीजन में जिले में 1.31 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बोआई किसानों द्वारा की गई है। जलवायु अनुकूल होने से किसानों को संचित भूमि पर प्रति हेक्टेयर 40 क्विंटल गेहूं का उत्पादन मिलेगा। 2014 में की तुलना में इस वर्ष प्रति हेक्टेयर भूमि पर 3 क्विंटल गेहूं के अधिक उत्पादन की संभावना है। गत वर्ष 37 क्विंटल गेहूं प्रति हेक्टेयर उत्पादन हुआ था।

किसानोंके साथ व्यापारी को भी मिलेगा फायदा

उत्पादनअधिक होने से किसानों के साथ ही व्यापारियों को भी फायदा होगा। फिलहाल समर्थन मूल्य बोनस की घोषणा नहीं हुई है। फिर भी मंडी में किसानों को नए गेहूं की कीमत 1500 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक मिल रही है। गेहूं की अधिक पैदावार होने से इसके उद्योगों में तेजी आएगी। इससे किसानों व्यापारी दोनों का फायदा होगा। अच्छी अधिक पैदावार होने पर निर्यात बढ़ जाता है।

5हजार हेक्टेयर भूमि पर अतिरिक्त गेहूं की बोआई

इसवर्ष कुछ क्षेत्रों में असमय बारिश के चलते कपास सोयाबीन की फसलें प्रभावित होकर खराब हो गई थी। किसानों ने नुकसान से बचने के लिए करीब 5 हजार हेक्टेयर अधिक भूमि पर गेहूं की बोआई की है। इससे जिले में बोआई का रकबा बढ़ने के साथ ही उत्पादन भी बढ़ेगा।

मार्चमें करें गेहूं की खरीदी

^इसवर्ष गेहूं के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। आमजन गेहूं की खरीदी के लिए जल्दी करें। मार्च के दूसरे सप्ताह में अधिक गर्मी पड़ने पर सूखा गेहूं आए। इसके बाद लोग गेहूं की खरीदी कर सकते हैं। -ओपीचौरे, उपसंचालक, कृषि विभाग