पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायी के घर में चोरी करा रहा था चौकीदार

व्यवसायी के घर में चोरी करा रहा था चौकीदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसियों ने दो को रंगेहाथ पकड़ा, खूब पीटा भी
खंडवा। पदमनगर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर संतोषी नगर में रविवार शाम ढलते ही सूने मकान में चोरी करने घुसे 2 बदमाशों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश चोरी का माल लेकर भाग गए। मामले का खुलासा करने वाले क्षेत्र के युवक अक्षय जैन ने बताया वह रात 8 बजे कुत्ता लेकर घूम रहे थे। तभी ट्रैक्टर व्यवसायी नरेंद्र कुमार जैन के मकान से आवाज आई। अक्षय को शंका हो गई।
अक्षय ने मकान के चौकीदार से पूछा अंदर कौन है? बाहर इस तरह से खड़े हो। अक्षय ने अपने पिता कॉलोनी वालों को यह बताया। सभी लोग एक साथ नरेंद्र जैन के घर पहुंचे। लोगों को देख मकान की छत से चोर कूद गए। चौकीदार एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने कहा दो लोग अंदर है। श्री जैन के घर के चारों तरफ क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने घर की सर्चिंग की लेकिन कोई नहीं मिला।
क्षेत्रवासियों के अनुसार चोरों को चौकीदार ने घर के अंदर घुसा दिया। इसके बाद उन्होंने अंदर के दरवाजों अलमारी के लॉक तोड़कर चोरी की। मकान के बाहर मुख्य दरवाजे पर 4 साल से चौकीदारी कर रहा चौकीदार पहरा दे रहा था। क्षेत्र के सुमित सेठी ने बताया नरेंद्र जैन दो दिन पहले परिवार सहित बाहर गए हैं। श्री जैन के घर से नकदी सोना-चांदी के जेवर चोरी होने की आशंका है। चोरी करने घुसे बदमाश सिंगाड़ तलाई इंदौर नाका क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बदमाशों की जमकर धुनाई की पुलिस के हवाले किया। पदम नगर पुलिस चौकी प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया पकड़े गए संदिग्ध चोरों चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।